BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मां के सम्मान में सजा भव्य मंच, भावनाओं और उत्साह से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर”

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर 
श्रीमती सुरेश देवी कॉन्वेंट स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, भव्यता और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगे गुब्बारों और सुंदर पोस्टरों से सजाया गया, जिन पर मां के प्रति प्रेम और सम्मान के संदेश अंकित थे। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के दिलों को भी छू लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अचमपाल कसाना, संस्थापक यशपाल कसाना, प्रधानाचार्य ग्लैडविन रे एवं आशा मेम द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन निधि कसाना और निशिका कसाना ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली शैली में किया, जिससे पूरा आयोजन सुव्यवस्थित और आकर्षक बना रहा।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने मां पर आधारित कविताएं, गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। कई प्रस्तुतियों में मां के त्याग, ममता और संघर्ष को बेहद मार्मिक ढंग से दर्शाया गया, जिसे देखकर कई अभिभावकों की आंखें नम हो गईं।
विद्यालय के प्रबंधक अचमपाल कसाना ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है, जिनके बिना जीवन अधूरा है। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए और उनके त्याग को समझना चाहिए।” उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञ रहने की सीख दी।
इस विशेष अवसर पर बच्चों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया था। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों के लिए भी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें म्यूजिकल चेयर, क्विज और अन्य रोचक गेम शामिल थे। इन गतिविधियों में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में पूनम वरे, निधि यादव मेम, अतुल सर, सबनम मेम, अपूर्वा मेम, दीपेश नागर सर, सुमित सर, अंशुल सर, विनय कसाना सर, विवेक कसाना सर, खुशी मेम, वंदना मेम, निधि कसाना मेम, निशिका कसाना मेम, सोनिया मेम, चंचल मेम, रजनी मेम, निशि मेम, आंशु मेम, आशा मेम, रितिका मेम, प्रीति मेम, दिशा मेम, हेमलता मेम, तनु मेम, चंद्रप्रभा मेम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समापन पर सभी ने इस आयोजन की सराहना की और इसे यादगार बताया। यह कार्यक्रम न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम भी बना।