BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पीजी हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेष त्यागी के पिता की तेरहवीं 03 जुलाई-2026 को होगी


ग्रेटर नोएडा। पेईंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) नोएडा, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष विशेष त्यागी के पूज्य पिता श्री हरि निवास त्यागी (बड़ागांव वाले) का 22 जून 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनकी तेरहवीं शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:00 बजे हवन, प्रातः 11:00 बजे ब्रह्मभोज तथा अपराह्न 2:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।
यह कार्यक्रम JVS Resort, Pillar No. 814, मेरठ रोड, बसंतपुर सैतली, मुरादनगर, गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा।
शोकाकुल त्यागी परिवार ने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सादर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }