BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

जिला कारागार लुक्सर में आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ, बंदियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

📍   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की पहल पर जिला कारागार लुक्सर में स्थापित आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ जेल अधीक्षक बृजेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में कारागार प्रशासन की ओर से फार्मासिस्ट एस.एस. गौतम ने बंदियों के लिए आधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। बंदियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित पूर्ण पैथोलॉजी लैब की स्थापना कराई।
कार्यक्रम के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने लैब में स्थापित मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके उपयोग और महत्व को समझाया। इस नई सुविधा के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सकेगा।
उद्घाटन के बाद लैब में 30 बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा ने स्वयं अपनी जांच कराकर बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आवश्यक है। कारागार में स्थापित यह पैथोलॉजी लैब न केवल बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी, बल्कि उनके पुनर्वास और आत्मसम्मान को भी सुदृढ़ बनाएगी।
क्लब ने यह भी स्पष्ट किया कि वह “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) के मूल मंत्र के साथ समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सरदार मंजीत सिंह, विनोद कसाना, अमित गोयल, विजेंद्र भाटी, अतुल जैन, रंजीत सिंह, संजय गर्ग, अनिल कुमार, योगेश गोयल, निकुल गुप्ता एवं चौधरी शोभित दलगीर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }