BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जेवर में कांग्रेस की नगर चौपाल: चुनावी रणनीति, किसानों के मुद्दे और संगठन मजबूती पर मंथन

📍मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / जेवर (गौतमबुद्धनगर)
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जेवर नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण नगर चौपाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, किसानों के मुद्दों और क्षेत्र में चल रहे जन आंदोलनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का आयोजन कांग्रेस जिला महासचिव रघुराज शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ‘चोटीवाला’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता और किसानों के अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जेवर एयरपोर्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान आज भी अपनी जमीन, मुआवजे और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।
दीपक भाटी ने कहा, “आज हालात यह हैं कि किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर उस किसान और संगठन के साथ खड़ी है, जो जनहित और किसान हित की लड़ाई लड़ रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं और भट्टा पारसौल जैसे आंदोलनों में कांग्रेस की भूमिका अहम रही है।
बैठक में सेवादल जिला चेयरमैन सतीश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कांग्रेस लगातार जनता के बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से किसान, युवा और व्यापारी सभी वर्ग निराश हैं और अब बदलाव की मांग तेज हो रही है।
वहीं, जेवर प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को समझें और उन्हें पार्टी से जोड़ें।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए है।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ उतरने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और किसानों व आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।
इस दौरान किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अजय छोंकर समेत क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रघुराज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, दुष्यंत नागर, सतीश शर्मा, बिन्नू भाटी, सतपाल सिंह, देवेश चौधरी, हबीब इदरीसी, सुमित अत्री, वीरेंद्र सिंह, अजय अत्री, हरिश्चंद्र, बाबू सिंह पहलवान, किशन सिंह, रामेंद्र सिंह, राजेश स्वामी, गोपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, मुकेश चौधरी, कृपाल सिंह, रविदास शर्मा, जफरुद्दीन, शरीफ खान, मनोज तालान, देवेंद्र तालान, हरिंदर सिंह, हरकेश शास्त्री, बलराम सिंह, सोरनलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }