BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद


📍  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा बिसरख स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को इक्कीसवीं सदी की ओर अग्रसर करने का जो विजन प्रस्तुत किया था, वह आज देश की प्रगति में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखकर भारत को आधुनिक युग में प्रवेश दिलाया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने आगे कहा कि जब देश पारंपरिक ढांचे में सीमित था, तब राजीव गांधी ने तकनीक और नवाचार को अपनाते हुए भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। आज डिजिटल इंडिया और संचार क्रांति के रूप में जो विकास नजर आता है, उसकी आधारशिला उन्हीं के नेतृत्व में रखी गई थी। उन्होंने लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और युवाओं को राजनीति में भागीदारी के अवसर प्रदान किए।
सभा में जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में देश को राजीव गांधी जैसी दूरदर्शी और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प रखता हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, भाईचारे और समावेशी विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, सुबोध भट्ट, गजन प्रधान, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, रिजवान चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, रमा नैय्यर, पुनीत मावी, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, तनवीर, सचिन शर्मा, धर्म सिंह, देवेश चौधरी, असगर अली, अमित कुमार, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन, धीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }