BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रोटरी क्लब ने स्कूल में कंप्यूटर लगाकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कंपोजिट विद्यालय, बंजरपुर में कंप्यूटर इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 13 मई 2026 को किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में कंप्यूटर स्थापित किया गया, जिससे अब यहां अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 75 छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय में तकनीकी संसाधनों की कमी को देखते हुए रोटरी क्लब की यह पहल बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है और बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही कंप्यूटर ज्ञान उपलब्ध कराना उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं बच्चों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम बताया।