BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं किसान नेता जतन भाटी की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

📍मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने की। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं किसान नेता जतन भाटी की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित किया और उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। वहीं, जतन भाटी का जीवन संघर्ष, समाज सेवा और किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। सरजीत नागर को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, गौरव कपासिया को युवा जिलाध्यक्ष (बुलंदशहर), रविंद्र भाटी को जिला उपाध्यक्ष, सोविंदर चेची व अजीत भाटी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही, दर्जनों लोगों ने अन्य संगठनों को छोड़कर भाकियू (कृषक) की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर हरवीर सिंह, ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, हरेंद्र नागर, पूनम भाटी, एडवोकेट जीतू गुर्जर, एडवोकेट रीना भाटी, एडवोकेट वैशाखी चौधरी, अशोक भाटी, सतेंद्र अधाना, प्रमोद चौधरी, संजय नागर, सौरव वर्मा, एडवोकेट कपिल कसाना, जयभगवान भाटी, एडवोकेट अंजली शर्मा, अक्षय भाटी, बिजेंद्र चपराना, सुंदर सिंह पायला, अजीत सिंह, दीपक नागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }