BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

दादरी देहात मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट, सम्मान व आभार व्यक्त

📍 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी  (गौतमबुद्धनगर )
भारतीय जनता पार्टी दादरी देहात मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को मंडल अध्यक्ष भिकारी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकारिणी ने भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष माननीय सतेन्द्र शिशोदिया, शिक्षक एमएलसी श्री चंद शर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई, पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस मौके पर शिक्षक एमएलसी सीट मेरठ-सहारनपुर से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर श्री चंद शर्मा को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पुनः विजय का विश्वास जताया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भिकारी सिंह के साथ मनीष भाटी (बीडीसी, मंडल उपाध्यक्ष), श्रीपाल चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष), राजकुमार शर्मा (मंडल मंत्री), सुखविंदर (मंडल मंत्री), साहिल भाटी (मंडल कोषाध्यक्ष), सत्येंद्र (मंडल आईटी संयोजक) सहित मंडल कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }