BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

भारत विकास परिषद ने ठेली-पटरी व्यापारियों को वितरित की छतरियां, भीषण गर्मी में मिली राहत

📍मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए अल्फा, जगत फार्म और तुगलपुर मार्केट क्षेत्रों में ठेली, पटरी और रेहड़ी लगाने वाले व्यापारियों को कमर्शियल छतरियां वितरित की गईं।
शाखा सदस्य अशोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण खुले में काम करने वाले छोटे व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा यह पहल की गई, ताकि उन्हें कार्य के दौरान कुछ राहत मिल सके।
छतरियां मिलने से व्यापारियों ने गर्मी से राहत महसूस की और परिषद के इस सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कई लाभार्थियों ने कहा कि यह छोटी सी मदद उनके रोज़मर्रा के काम को आसान बनाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा रहता है और समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य करता रहता है। उन्होंने आगे भी इसी तरह के जनसेवा कार्यों को जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, अशोक अग्रवाल, नवीन चिकारा सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी देती है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }