BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया गया संदेश

📰 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी (सपा) की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।
मीडिया प्रभारी विनोद लोहिया ने अपने संबोधन में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और सरकार का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए जनता को गुमराह कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के लिए भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है और चुनावों में सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनावों को देखते हुए सतर्क रहें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
बैठक में वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे विपक्षी दलों में बेचैनी है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, इंदर प्रधान, विक्रम सफीपुर, कृष्णा चौहान, रामशरण नागर (एडवोकेट), लाल सिंह गौतम, दीपक देवटा, अनीस अहमद, राजेश रोही, उपदेश नागर, मनोज शर्मा, अजय चौधरी, अक्षय चौधरी, अमित रौनी, सुनील बदौली, सीपी सोलंकी, कवित गुर्जर, हुकुम सिंह भारती, अनिल प्रजापति, विपिन सैन, राजेश नागर, वीरपाल नागर, सत्यप्रकाश नागर, अमन नागर, सनी प्रजापति, राहुल आर्यन, वकील सिद्दकी, अनिल नागर, रशीद सिद्दकी, संजीदा बेगम, देवेंद्र भाटी, विनय शर्मा, गौरव यादव, जाकिर जेडी, संजीव नागर, हरवीर प्रधान, रोहन गौतम, जय सिंह चंदेल, मुरारीलाल गौतम, हरेन्द्र लाला, जावेद अंसारी, मनोज नागर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }