BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

छोटे शहरों के छात्रों में जगा रहे स्टार्टअप का सपना, डॉ. मयंक राज को राष्ट्रीय सम्मान


📰 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ नई दिल्ली
 देश में स्कूलों और कॉलेजों के स्तर पर नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे Incunation Global के CEO डॉ. मयंक राज को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित 193वें Procurement, Project Management, Corporate Real Estate, Facility Management and Delhi Leadership Award Conference 2026 में “Exemplary Skills and Competence in Project Management” अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान CE Worldwide और Facility Management Leaders Association (FMLA) द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट सेक्टर के विशेषज्ञ शामिल हुए।
डॉ. मयंक राज को यह सम्मान विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्कूलों एवं कॉलेजों में इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के उनके योगदान के लिए दिया गया। उनकी संस्था Incunation Global ने कई शिक्षण संस्थानों में अटल टिंकरिंग लैब (ATL), इनोवेशन सेल और स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम्स स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
उनके नेतृत्व में छात्रों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानने और उनके समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कई छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की इनोवेशन प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है, पेटेंट फाइल किए हैं और छात्र जीवन में ही अपने स्टार्टअप शुरू किए हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मयंक राज ने कहा,
“आज के दौर में स्टार्टअप सोच को केवल कॉलेजों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। कक्षा 6 से ही बच्चों में समस्या समाधान, नेतृत्व और नवाचार की सोच विकसित करनी होगी। यदि स्कूल छात्रों को इनोवेटर के रूप में तैयार करें, तो भारत की विकास यात्रा और अधिक मजबूत होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि CBSE का Circular 83 (2024), Kaushal Bodh Framework और NCF 2023 जैसे शिक्षा सुधारों ने स्कूल स्तर पर उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त किया है। अब आवश्यकता इस बदलाव को महानगरों से आगे बढ़ाकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की है।
डॉ. राज का मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो देश का अगला बड़ा स्टार्टअप लीडर किसी छोटे शहर के स्कूल से भी उभर सकता है।