BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियां तेज, उच्चस्तरीय बैठक में विस्तृत समीक्षा

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"
📍 लखनऊ / ग्रेटर नोएडा 
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की गहन समीक्षा की।
यह प्रतिष्ठित व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। बैठक में इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, CEO सुदीप सरकार, MSME सचिव प्रांजल यादव, ODOP के संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार, उद्योग विभाग के अपर आयुक्त रोहित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, विदेशी खरीदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए FIEO के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल भी शामिल हुए।
रणनीति और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी पर जोर
बैठक में UPITS 2026 की रूपरेखा, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां, विदेशी खरीदारों को आकर्षित करने की रणनीति, प्रचार-प्रसार और विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेष रूप से 27 जून 2026 को प्रस्तावित Curtain Raiser एवं International MSME Day कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसके माध्यम से इस मेगा इवेंट को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के साथ 22–23 जून को होने वाली बैठक, विभिन्न समय क्षेत्रों के अनुसार राजनयिक समन्वय और FIEO के साथ वैश्विक रोडशो व Buyer Mobilisation Strategy पर भी मंथन किया गया।
इस बार जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया को संभावित Partner Countries तथा महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश को Partner States बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
MSME और ODOP को मिलेगा वैश्विक मंच
उत्तर प्रदेश, देश के अग्रणी MSME राज्यों में शामिल है और राज्य की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सरकार की ODOP (One District, One Product) योजना ने लाखों कारीगरों और उद्यमियों को बाजार, वित्त और प्रशिक्षण से जोड़कर निर्यात को नई गति दी है। इस बार One District, One Cuisine (ODOC) को भी वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर रहेगा।
पिछले संस्करण की सफलता बनी आधार
UPITS के तीसरे संस्करण का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसमें विदेशी खरीदारों सहित लगभग 5 लाख से अधिक दर्शकों ने भाग लिया था। यह आयोजन राज्य स्तर पर आयोजित होने वाला देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला बन चुका है।
आयोजन को लेकर बड़ा लक्ष्य
IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने कहा,
“UP International Trade Show ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। UPITS 2026 MSME, ODOP, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।”
वहीं, राज्य सरकार के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी विभाग मिलकर इस आयोजन को अब तक का सबसे प्रभावशाली और परिणामोन्मुख ट्रेड शो बनाने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }