Vision Live  / ऐछर-बिरोड़ा, सेक्टर पाई-1 
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को रामलीला मैदान, ऐछर-बिरोड़ा (सेक्टर पाई-1) में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज की अमृतमयी वाणी के साथ श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा बिरोड़ा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर रामलीला परिसर की परिक्रमा करते हुए ऐछर गांव के विभिन्न मार्गों से निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते नजर आए और पूरा क्षेत्र राममय वातावरण से सराबोर हो गया। डीजे की धुनों और जय श्री राम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
रामलीला परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके पश्चात कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने लगभग दो घंटे तक श्री राम कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान विशेष रूप से श्री हनुमान जी के अद्भुत चरित्र का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम का समापन भव्य आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत राकेश नंबरदार और नरेंद्र मावी के सौजन्य से सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आज के कथा आयोजन में मुख्य यजमान हरवीर मावी एवं सह-यजमान शेर सिंह भाटी और धीरज शर्मा रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, चित्रा गुप्ता, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, समीर भाटी, विनीत नागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री राम कथा के प्रथम दिवस ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और आगामी दिनों के लिए भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल और अधिक सशक्त बना