BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

ऐछर-बिरोड़ा में श्री राम कथा का चौथा दिन, प्रभु राम जन्मोत्सव का भव्य उत्सव, श्रद्धालु भाव-विभोर

   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान, ऐछर-बिरोड़ा (सेक्टर पाई-1) में आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज की अमृतमयी वाणी ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कथा के दौरान अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्री राम कथा के महात्म्य का विस्तृत वर्णन करते हुए भगवान श्री राम के जन्म प्रसंग को अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अयोध्या में महाराज दशरथ ने प्रभु श्री राम एवं उनके चारों भाइयों का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कथा में यह भी वर्णित किया गया कि समस्त देवी-देवता प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु विभिन्न वेश धारण कर अयोध्या पहुंचे और उनके दर्शन कर धन्य हुए।
महाराज जी के ओजस्वी एवं भावप्रवण वर्णन से प्रभावित होकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे पंडाल में “जय श्री राम” के जयकारों की गूंज सुनाई दी। कथा स्थल पर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को भी अत्यंत भव्य रूप से मनाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, नृत्य एवं गीतों के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की।
अपने प्रवचन में कथावाचक ने हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए भगवान के नाम का स्मरण, कीर्तन और भक्ति को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने सरल भाषा में भक्ति मार्ग की महत्ता समझाते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण से ही जीवन सार्थक बनता है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में हरवीर मावी एवं सह-यजमान शेर सिंह भाटी, धीरज शर्मा उपस्थित रहे, जबकि दैनिक यजमान के रूप में राम अवतार एवं नीतीश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील जी महाराज, प्रांत प्रचारक वेदपाल, जिला प्रचारक नेम पाल, राजकुमार, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, महेश शर्मा बदौली, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, राजेश नंबरदार, राकेश नंबरदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }