BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

गलगोटिया विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 4700 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ यीडा सिटी 
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बैच 2026 के लिए 4700 से अधिक विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक रोजगार दिलाया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, इंडस्ट्री से गहरे जुड़ाव और करियर-उन्मुख प्रशिक्षण का स्पष्ट प्रमाण मानी जा रही है।
इस वर्ष भी देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया। इससे यह सिद्ध होता है कि विश्वविद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि छात्रों को उद्योग की मांगों के अनुरूप तैयार भी कर रहा है।
विश्वविद्यालय द्वारा साझा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष का सर्वाधिक पैकेज 60 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा, जबकि कई विद्यार्थियों को 15 लाख से 26.6 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक के आकर्षक ऑफर प्राप्त हुए। इसके अलावा 80 से अधिक विद्यार्थियों का चयन प्रमुख कंसल्टिंग कंपनियों में हुआ, जो उनकी उत्कृष्ट तैयारी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।
विद्यार्थियों को व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी शिक्षा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने विभिन्न इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड एकेडमिक सेंटर स्थापित किए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, नवीनतम तकनीकों का अनुभव और वास्तविक कार्य वातावरण की समझ प्रदान की जाती है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय की बी.टेक (एआई एवं एमएल) 2028 बैच की छात्राएं निकिता और यशिका जैन का चयन लिंक्डइन के प्रतिष्ठित कोचइन प्रोग्राम 2026 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहचान और विशेषकर तकनीकी क्षेत्र में उनकी दक्षता को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करना है, जो भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम हों। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट परिणाम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और इंडस्ट्री कनेक्ट का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
गलगोटिया विश्वविद्यालय की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }