BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

250 से अधिक श्रमिकों की जांच, IBA और यथार्थ हॉस्पिटल की संयुक्त पहल

गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाइयों में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
         मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सोमवार को दो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर Swarn Jyoti Green Universe Pvt. Ltd., साइट-5 कासना तथा Optiks Mechatronics Pvt. Ltd., इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान लगभग 250 से अधिक कर्मचारियों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, नेत्र एवं दंत परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल रहीं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। आवश्यकता अनुसार श्रमिकों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें तुरंत राहत मिल सके।
इस अवसर पर IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही किसी भी उद्योग की वास्तविक ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता में वृद्धि हो सके।
वहीं IBA के महासचिव ने बताया कि यह स्वास्थ्य अभियान श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 1 मई 2026 तक जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
IBA ने जिले के सभी उद्यमियों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने औद्योगिक क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित कराने के लिए आगे आएं, जिससे श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा सके।
यह पहल न केवल श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक और जिम्मेदार कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित कर रही है।