BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

मशाल जुलूस को लेकर शिक्षक महासंघ की बैठक सम्पन्न, 13 अप्रैल को बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"  / ग्रेटर नोएडा
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, गौतम बुद्ध नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मशाल जुलूस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद नागर ने की।
बैठक में मशाल जुलूस की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय काउंसलर, प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलामंत्री नरेश कौशिक ने सहयोगी संगठनों से आह्वान करते हुए कहा कि 13 अप्रैल को शाम 5:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, सूरजपुर पर आयोजित मशाल जुलूस में अधिक से अधिक शिक्षक साथी शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह जुलूस टेट (TET) अनिवार्यता से मुक्ति की मांग को सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
नरेश कौशिक ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर उनकी मांगों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर शिक्षकों को जागरूक करें और कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में जगबीर भाटी (जिलाध्यक्ष) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट करते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह मशाल जुलूस एक प्रभावशाली संदेश दे सके।
इस दौरान रविंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष, अटेवा), जितेंद्र नागर (TSTC), राकेश सिंह (जिलाध्यक्ष, SC/ST संघ), संजीव शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, दादरी), दोरेंद्र राणा (ब्लॉक मंत्री, दादरी) सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एकमत होकर 13 अप्रैल के मशाल जुलूस को सफल बनाने का संकल्प लिया और इसे शिक्षकों की आवाज को बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }