BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रंग, संवाद और लोकतंत्र का संगम:- हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब’ का होली मिलन समारोह, ‘शब्दमधु’ वार्षिक पत्रिका का भव्य विमोचन

🎨  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" ग्रेटर नोएडा
सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क रविवार को रंगों, संगीत और आत्मीय संवाद से सराबोर नजर आया, जब ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सामाजिक भूमिका, जनसंवाद और समरसता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘शब्दमधु’ का भव्य विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह तथा दादरी विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्धनगर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, और इस विकास यात्रा में मीडिया की भूमिका केंद्रीय है।
न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी पर बल दिया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रेस क्लब की पहल को सौहार्द और एकता का सशक्त उदाहरण बताया।
🌸 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
आरायहना नृत्यालय के बच्चों की गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कृष्ण-राधा होली नृत्य, मथुरा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य और फूलों की होली ने पूरे वातावरण को ब्रजमय बना दिया।
अभय रेनबो किड्स फाउंडेशन से जुड़े ऑटिज्म थेरेपी प्राप्त कर रहे बालक देवाशीष ने ‘शिव तांडव’ की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
🏛 प्रशासन, उद्योग, राजनीति और समाज की व्यापक भागीदारी
कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस विभाग से—
यमुना प्राधिकरण के एसीओ शैलेन्द्र भाटिया
एडीएम (प्रशासन) मंगलेश दुबे
एडीएम (वित्त) अतुल कुमार
पुलिस विभाग के डीसीपी, एडीसीपी एवं एसीपी स्तर के अधिकारी
उपस्थित रहे।
औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से—
इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय
उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह
विभिन्न इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, व्यापार मंडल एवं उद्यमी
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से—
किसान नेता ठाकुर प्रताप सिंह फौजी
धीरज ठाकुर
कवि एवं अधिवक्ता मुकेश शर्मा एडवोकेट
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी “चोटीवाला”
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (उ.प्र.) अध्यक्ष चंद्रवीर नागर
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया एडवोकेट
जिला उपाध्यक्ष विक्रम टाइगर एडवोकेट
बसपा के पूर्व जिला महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र भाटी (देवटा)
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी
ग्रेटर नोएडा मंडल मीडिया प्रभारी भगवत शर्मा
चैनपाल प्रधान पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्धनगर
बिलासपुर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भैया
राष्ट्रीय लोक दल नेता अजीत सिंह दौला
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह
बिगनिंग मिशन सेंटर की अध्यक्ष साधना सिंह
अरविंद भट्ट शिक्षाविद जी.एल. बजाज 

धार्मिक क्षेत्र से—
रावण जन्म स्थली बिसरख धाम के संस्थापक/पीठाधीश्वर/महामंडलेश्वर
श्री श्री 1008 आचार्य अशोक आनंद जी महाराज
इसके अतिरिक्त आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, महिला संगठन, शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार बंधु एवं उनके परिवार तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🌈 समापन: रंगों में घुला संवाद
समारोह का समापन अबीर-गुलाल और पारंपरिक होली गीतों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। विभिन्न विचारधाराओं और वर्गों के लोगों का एक मंच पर आना इस बात का प्रतीक रहा कि मतभेदों के बावजूद संवाद, सहयोग और सामाजिक सद्भाव ही जनपद की असली शक्ति है।
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का यह आयोजन न केवल रंगों का उत्सव बना, बल्कि जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता का संदेश भी दे गया।