BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बाराही मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ हुआ होली मिलन समारोह

Vision Live /सूरजपुर
कामधेनु गौ रक्षादल (रजि.) एवं ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल द्वारा बाराही मंदिर प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण, रंगों की उमंग और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह में धर्मप्रेमी बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
सतपाल शर्मा ने दिया एकता का संदेश
सूरजपुर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम बनते हैं।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ओमपाल सिंह भाटी, प्रमोद भारद्वाज, कमल शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, एडवोकेट नितिन शर्मा, गौरव शर्मा, महेश शर्मा, रिंकू शर्मा, अमित ठाकुर, गगन शर्मा, सतपाल कारोलिया, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, सुनील जी, चिराग गोयल, उज्जवल गर्ग, तुषार गर्ग, विकास कुमार, कौशल गुप्ता, हेमंत पंडित, हिमांशु नायक सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर कामधेनु गौ रक्षा दल के अध्यक्ष देवा पंडित एवं ब्रह्म कीर्ति रक्षा दल के जिला अध्यक्ष वृजानंद शर्मा ने सभी श्रद्धालु बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए।
समारोह ने एक बार फिर सिद्ध किया कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।