BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आईटीएस डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    Vision Live / ग्रेटर नोएडा
 आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के अंतर्गत संचालित आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की महिला शिक्षिकाओं, छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सचित आनंद अरोड़ा ने सभी महिला कर्मचारियों और छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, प्रशासन और अन्य अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आईटीएस संस्थान हमेशा से महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
डॉ. अरोड़ा ने बताया कि संस्थान में छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और अपने कौशल को विकसित करने के लिए अनेक अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि आज देश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने कहा कि देश और समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और देश की प्रगति में अहम योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।