BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया अस्सोमैक मशीन लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण


Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण जी.बी. नगर के छपरोला स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई अस्सोमैक मशीन लिमिटेड में संपन्न हुआ।
अस्सोमैक मशीन लिमिटेड पिछले पाँच दशकों से वायर उद्योग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और वायर मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में गिना जाता है। कंपनी द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता वाली वायर ड्रॉइंग मशीनें एवं अन्य आधुनिक उपकरण घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
भ्रमण के दौरान सुबह लगभग 10:15 बजे छात्रों का कंपनी परिसर में आगमन हुआ, जहाँ उनका स्वागत निदेशक  निर्मल सिंह, तकनीकी सेवा प्रबंधक श्री के.जे. झा एवं बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर आनंद पामानी द्वारा किया गया। इसके पश्चात श्री झा एवं श्री पामानी ने कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादों तथा तकनीकी क्षमताओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिससे छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं की गहन समझ प्राप्त हुई।
प्रस्तुति के उपरांत छात्रों को संयंत्र का प्रत्यक्ष भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने वर्टिकल मिलिंग, ड्रिलिंग, बोरिंग, टर्निंग, सुपर-फिनिशिंग, वेल्डिंग, कास्टिंग तथा हीट ट्रीटमेंट जैसी विभिन्न विनिर्माण प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा और समझा। इसके साथ ही छात्रों ने 3-डी CAD-CAM सिस्टम, उन्नत परीक्षण सुविधाओं एवं कंपनी द्वारा अपनाए गए गुणवत्ता मानकों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने ऐसे औद्योगिक भ्रमणों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे छात्रों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण का अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भ्रमण का सफल समन्वय डॉ. हर्ष गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. अजीत सिंह राजपूत,  प्रशांत तिवारी एवं  योगेंद्र सरस्वत भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे।
इस शैक्षणिक भ्रमण में बी.टेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कुल 19 छात्रों ने सहभागिता की और इसे एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।