BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में 64वां वार्षिक सम्मेलन 21 से 23 मार्च तक


📰  Vision Live  / ग्रेटर नोएडा (सूरजपुर)
आर्य समाज मंदिर, सूरजपुर में 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक 64वां वार्षिक सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चतुर्वेद शतकम यज्ञ का भी वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण शुद्धि एवं वैदिक परंपराओं का प्रचार-प्रसार है।
सम्मेलन में यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में आचार्य राजकुमार शास्त्री (दिल्ली) उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वेदपाठी नवनीत शास्त्री एवं राकेश शास्त्री (जयपुर), स्वामी सच्चिदानंद, आचार्य जयेंद्र शास्त्री, बहन अमृता आर्य तथा बलश्याम कुंवर आर्य सहित कई विद्वान एवं संतजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 21 मार्च को यज्ञ के साथ होगा। इसके पश्चात ईश्वर वेद सम्मेलन एवं समाज सुधार सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
22 मार्च को प्रातः 8 बजे यज्ञ, सुबह 9:30 बजे गौरक्षा सम्मेलन, सायं 5 बजे भजन संध्या तथा सायं 6:30 बजे युवा जागृति सम्मेलन आयोजित होगा।
23 मार्च को प्रातः 8 बजे यज्ञ, इसके उपरांत राष्ट्र रक्षा सम्मेलन तथा सायंकाल यज्ञ के पश्चात महर्षि दयानंद जीवन चरित्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नवाब सिंह नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाएं अध्यक्ष मलचंद शर्मा, मंत्री धर्मवीर आर्य, कोषाध्यक्ष पं. शिवदत्त आर्य, पं. शिवकुमार आर्य, पं. भूदेव शर्मा, भगत सिंह आर्य, अनिल शर्मा एवं अतुल शर्मा एडवोकेट सहित अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही हैं।
आर्य समाज की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं धर्मलाभ प्राप्त करें।