BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रतिमाह आयोजित हेल्थ कैंप में 500 रोगियों की जांच, निःशुल्क दवा वितरण व नेत्र ऑपरेशन की व्यवस्था

📰  Vision Live / दनकौर
   दनकौर क्षेत्र में प्रत्येक माह की 13 तारीख को आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की कड़ी में 13 फरवरी 2026 को एक विशाल हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 500 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में दवा वितरण, विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें तथा नेत्र रोगियों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।
कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के मार्केटिंग विभाग के अरुण कुमार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने ओपीडी सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में डा० पवन सिंह भाटी, डा० रीति निवाऱ्या, नर्सिंग स्टाफ से जयप्रकाश, नेहा, वौशा, ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट जमाल खान, मार्केटिंग विभाग से अरुण एवं कुमारी ऋचा, तथा बृजेश शर्मा (ईसीजी) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर में उपस्थित एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी (एसपी, एमएलसी उम्मीदवार) ने रोगियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। नेत्र रोगियों के ऑपरेशन वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 को निःशुल्क किए जाएंगे।
इस अवसर पर सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए एक स्थानीय पत्रिका द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर देवी राम (सचिव, दनकौर), मास्टर चन्द्रपाल शर्मा (धनोरी), राजेंद्र प्रसाद शर्मा (ऊंची दनकौर), शेरपाल सिंह निरंकारी (झाझर), शम्भू दयाल शर्मा (दनकौर), राजू (ड्राइवर, दनकौर), राजेंद्र शर्मा (खेरली) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह भाटी (अध्यक्ष, दनकौर) ने की। उन्होंने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।