BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

प्रगति–2026 : ‘स्वाभिमान और सफलता की ओर’


जनपद स्तरीय बाल उत्सव में बालिकाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव 
     मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
मीना मंच के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम “प्रगति–2026 : स्वाभिमान और सफलता की ओर” का भव्य एवं सफल आयोजन मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहरा, बिसरख में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के मार्गदर्शन में एवं जिला बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद के चारों ब्लॉकों से 60 छात्र-छात्राओं तथा 30 सुगमकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी (ग्रेटर नोएडा) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
डॉ. आरती शर्मा, निदेशक, प्रज्ञा IAS अकैडमी (ग्रेटर नोएडा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक भी मौजूद रहे।
बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बालिका शिक्षा में विशेष योगदान देने वाले नोडल एवं मास्टर ट्रेनर्स को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में—
आरती कुलश्रेष्ठ (जिला नोडल), ज्योतिर्मयी पांडेय (ब्लॉक दनकौर), महेश कुमार व अर्चना पांडेय (ब्लॉक बिसरख), अनामिका शर्मा (ब्लॉक जेवर) तथा ममता शर्मा (मास्टर ट्रेनर, ब्लॉक दादरी) शामिल रहीं।
आत्मविश्वास और रचनात्मकता का मंच
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का विकास करना था। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, “मेरे बदलाव की कहानी” तथा पोस्टर/कॉमिक बुक निर्माण जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता विजेता
“मेरे बदलाव की कहानी” में चयनित प्रतिभागी—
गोपी – पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कानीगढ़ी, जेवर
रितु – कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर, बिसरख
अक्शा – जूनियर हाई स्कूल शादीपुर हिडौली, दादरी
प्रिया – कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चीती दनकौर
अंकित – कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर
कॉमिक बुक निर्माण में विजेता—
संध्या – कंपोजिट विद्यालय छातंगा खुर्द, जेवर
विजय लक्ष्मी – कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा, दादरी
गौरी – उच्च प्राथमिक विद्यालय लड्पुरा, दनकौर
अवनी – उच्च प्राथमिक विद्यालय परथला खंजरपुर
नीति – कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दनकौर
मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतिभाशाली विद्यार्थी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रगति–2026 न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि यह बालिकाओं के स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }