BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ओमिक्रोन–2 में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 230 लोगों ने उठाया लाभ

क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन की पहल, राजेश कुमारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सहयोग
     Vision Live / ग्रेटर नोएडा
 क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन, गौतम बुद्ध नगर द्वारा ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन–2 सेक्टर में राजेश कुमारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। जनहित में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आंखों की समस्त प्रकार की जांच की तथा जरूरतमंदों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर में लगभग 230 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। बड़ी संख्या में सेक्टर के भाई-बहनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की प्रारंभिक जांच, आंखों में संक्रमण एवं अन्य नेत्र रोगों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उचित सलाह दी।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाती रहेंगी।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष  विजेंद्र सिंह रावल, महासचिव  मनीष कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष  तरुण चौहान सहित  कुशल पाल राघव,  एस.पी. जादौन,  प्रताप रावल,  गौरव भाटी,  राकेश राजपूत,  संजय राणा,  अमित चौहान,  योगेश तोमर,  राजेश राज सिंह,  अभय सिंह,  शैलेंद्र जादौन एवं  महेश पाल सिंह उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने राजेश कुमारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से शिविर सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }