BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

NEP-2020 की सोच को ज़मीन पर उतारता श्री द्रोणाचार्य कॉलेज का FDP



भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की नई पहल, पुस्तक का हुआ विमोचन
 मौहम्मद इल्यास-"दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर
श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में आज वन वीक ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आई.क्यू.ए.सी. समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से बहुविषयक दृष्टिकोण के माध्यम से जोड़ना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम सचिव रजनीकांत अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नितिन त्यागी (सहायक आचार्य, शिक्षक-शिक्षा विभाग, कु. मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय, बादलपुर) उपस्थित रहे। उन्होंने “Multidisciplinary Approaches to Exploring Indian Knowledge Systems” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा आधुनिक शिक्षा, शोध और नवाचार की रीढ़ बन सकती है।
इस अवसर पर “Essence of Indian Knowledge System – A Multidisciplinary Approach” पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक की सम्पादिका डॉ. रश्मि गुप्ता एवं डॉ. ऋचा शुक्ला भी मंच पर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रश्मि गुप्ता (उप-प्राचार्या एवं आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक) तथा डॉ. निशा शर्मा (सहायक आचार्या, गृह विज्ञान) द्वारा किया गया। विषय संक्षिप्तीकरण डॉ. राजीव पांडे उर्फ पिंटू ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित नागर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख शिक्षक व सहयोगी
डॉ. देवानन्द सिंह, अमित नागर, शशी नागर, डॉ. प्रीति रानी सेन, डॉ. कोकिल, डॉ. शिखा रानी, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. संगीता, डॉ. नाज़ परवीन, डॉ. प्रशान्त कन्नौजिया, डॉ. अज़मत आरा, इन्द्रजीत सिंह, डॉ. सूर्य प्रताप राघव, डॉ. राजीव उर्फ पिंटू, नगमा सलमानी, प्रीति शर्मा, डॉ. रेशा, महीपाल सिंह, चारू, डॉ. नीतू सिंह, सुनीता शर्मा, हनी शर्मा, अखिल कुमार, रूचि शर्मा, प्रिंस त्यागी, अजय कुमार, करन नागर, पुनीत कुमार गुप्ता, मुकुल कुमार शर्मा, रामकिशन सिंह, डॉ. एन.सी. शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), लोकेश सिंह, डॉ. नेहा नागर, डॉ. अल्का पाण्डेय, डॉ. शालिनी कुमारी, प्रिंस चौधरी, खुशी, नेहा भाटी (शोध छात्र), रूबी भाटी (सहायक अध्यापिका), विनीत कुमार, अंकित कुमार, राकेश कुमार, रनवीर सिंह, बिल्लू सिंह, मीनू सिंह, ज्ञानप्रकाश कश्यप, मोती कुमार, धनेश कुमार, कमलेश, जगदीश सिंह, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों की शोध क्षमता, अकादमिक दक्षता एवं नवाचार को बढ़ावा देगा तथा महाविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप एक आदर्श शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं अनुशासनपूर्ण रहा।