BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शारदा विश्वविद्यालय में उद्योग–अकादमिक संवाद को मिला नया आयाम


इंडस्ट्री–अकादमिक कॉन्क्लेव का सफल आयोजन, शोध, नवाचार और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर जोर
Vision Live / ग्रेटर नोएडा
शारदा विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग द्वारा उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सेतु स्थापित करने के उद्देश्य से इंडस्ट्री–अकादमिक कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देना और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग और अकादमिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने नवीन अनुसंधान, उभरती तकनीकें, कौशल विकास, नवाचार तथा रोजगारोन्मुख शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। सत्रों में उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
कॉन्क्लेव में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर राम विश्वकर्मा, इमामी हेल्थकेयर लिमिटेड के पूर्व सीईओ डॉ चंद्रकांत कटियार, केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर रविनारायण आचार्य तथा वीसीए हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ वीके त्रिपाठी मुख्य वक्ताओं के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं, करियर संभावनाओं और शैक्षणिक ज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की गहन जानकारी दी। साथ ही शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच संयुक्त अनुसंधान, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और ज्ञान-साझाकरण की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम अग्रवाल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उद्योग-संगत शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संवाद और भविष्य में परस्पर सहयोग की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ भुवनेश कुमार, डॉ एन.बी. सिंह, डॉ श्यामल बनर्जी, डॉ अनुपम अग्रवाल, डॉ संदीप सिंह, डॉ गीता दुर्गा, डॉ विनय वर्मा, डॉ प्रीति जैन, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ शशांक शर्मा, डॉ नूपुर श्रीवास्तव, डॉ मृदुला, डॉ सुरेन्द्र, डॉ आशीष, डॉ गौरव, डॉ मणिदीपा, डॉ प्रिया दास, डॉ शिवानी प्रिया, डॉ शयन्ति मंडल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।