BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी स्वर्णकार समाज ने वरिष्ठ सदस्यों को किया ‘वरिष्ठ गौरव सम्मान’ से सम्मानित


   Vision Live / दादरी
स्वर्णकार समाज दादरी द्वारा समाज के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में वरिष्ठ गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन काठमंडी, दादरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजाधिराज अजमीढ़ जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में समाज के 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के कुल 25 वरिष्ठ सदस्यों को माला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने वरिष्ठजनों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे अपने घर और समाज के बुजुर्गों के पास समय बिताएं, उनसे अनुभव और संस्कार ग्रहण करें तथा उनके स्वास्थ्य और हाल-चाल की जानकारी लेते रहें। इससे न केवल बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन मिलेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को जीवन के अमूल्य अनुभव भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि जब युवा अपने बड़ों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हैं तो एक खुशहाल, संस्कारी और सशक्त परिवार की नींव पड़ती है। इससे बुजुर्गों को अकेलापन महसूस नहीं होता और समाज में आपसी विश्वास और सद्भाव बढ़ता है।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने भी समाज के प्रति अपने-अपने विचार व्यक्त किए और ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।
इस अवसर पर **मा. ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णावतार वर्मा, मा. नानक चंद वर्मा, हरप्रसाद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, रामकुमार वर्मा, भुजेंद्र वर्मा, मोहनलाल वर्मा, अशोक वर्मा, श्रीकिशन वर्मा, जसपाल सिंह, राकेश वर्मा, निरंजन वर्मा, सुभाष वर्मा, रोहताश वर्मा, डॉ. चमन लाल वर्मा, वेदपाल वर्मा, शिवकुमार वर्मा, प्रमोद वर्मा, राजू वर्मा, नरेश वर्मा, मुकेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, योगेश वर्मा, अनिल वर्मा, ईश्वर वर्मा, सुनील वर्मा, नितिन वर्मा, कपिल वर्मा, दीपक वर्मा, सुशील वर्मा, सतीश वर्मा, संजीव वर्मा, संजय वर्मा, अमन वर्मा, प्रिंस वर्मा, यश वर्मा, आकाश वर्मा, गौरव वर्मा, नीरज वर्मा, अमित वर्मा, चंचल वर्मा, रुद्र वर्मा, सर्वेश वर्मा, रवि वर्मा, दिनेश वर्मा, रोबिन वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्वर्णकार समाज के सदस्य उपस्थित रहे।