BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में जलापूर्ति को लेकर बड़ी एहतियाती कार्रवाई


दूषित पानी की शिकायतों पर प्राधिकरण ने शुरू की रैंडम जांच
      Vision Live / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जलापूर्ति को लेकर सामने आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन पानी, सीवर और ड्रेनेज लाइनों की रैंडम जांच शुरू कर दी है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्क सर्किल वाइज कुल 8 टीमें गठित की गई हैं।
चार दिन चलेगा विशेष जांच अभियान
यह अभियान लगातार चार दिनों तक चलेगा। इसके साथ ही श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च लैब की दो स्वतंत्र टीमें भी तैनात की गई हैं, जो विभिन्न सेक्टरों से पानी के सैंपल लेकर वैज्ञानिक परीक्षण करेंगी।
किन बिंदुओं पर हो रही है जांच
जांच के दौरान—
जलापूर्ति लाइनों में लीकेज
सीवर चोकिंग या ओवरफ्लो
ड्रेन, सीवर और पानी के कनेक्शन प्वाइंट
यूजीआर और पंपिंग स्टेशन
की गहन एवं रैंडम जांच की जा रही है।
पहले दिन 20 से अधिक स्थानों पर जांच
पहले ही दिन टीमों ने 20 से अधिक स्थानों पर जांच की। सेक्टर-1, 2, 4, 16, 16बी, नॉलेज पार्क-3, इरोज संपूर्णनम सोसाइटी, ऐस सिटी, पंचशील हाइनिश समेत कई क्षेत्रों में जांच की गई।
टीमें टीडीएस मीटर, पीएच और क्लोरीन किट के जरिए पानी की गुणवत्ता जांच रही हैं। प्रारंभिक जांच में पानी मानकों के अनुरूप पाया गया है।
लैब जांच की रिपोर्ट का इंतजार
श्रीराम लैब की टीमों ने डेल्टा वन, डेल्टा थ्री, अल्फा वन, अल्फा टू, बीटा टू, गामा वन, ईटा वन, थीटा और चाई फोर सहित कई क्षेत्रों से सैंपल लिए हैं। लैब ने 10 से 12 दिनों में रिपोर्ट देने की बात कही है।
प्राधिकरण की अपील
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गंभीर या पुष्टि-शुदा समस्या नहीं है। यह पूरी कार्रवाई एहतियात और सतर्कता के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल निरंतर मिलता रहे।
प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि—
किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें
केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें
पानी की मोटर केवल सप्लाई के समय ही चलाएं
संपर्क करें
यदि कहीं दूषित पानी की शिकायत हो तो तुरंत सूचना दें—
📞 वरिष्ठ प्रबंधक (जल): 9205691408
📞 प्रबंधक (जल): 8937024017