BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

एस.के.ए. मेट्रो विले सोसाइटी में मेडिकल डिस्पेंसरी का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती

 Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
एस.के.ए. मेट्रो विले सोसाइटी में निवासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मेडिकल डिस्पेंसरी का शुभ उद्घाटन किया गया। डिस्पेंसरी का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर एवं सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह डिस्पेंसरी यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से संचालित की जाएगी।
उद्घाटन अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि आवासीय सोसाइटियों के भीतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को त्वरित उपचार मिल सके। वहीं सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी ने इस पहल को जनहित में एक सराहनीय प्रयास बताते हुए सोसाइटी प्रबंधन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में एस.के.ए. मेट्रो विले एओए के अध्यक्ष डॉ. अमित कसाना, उपाध्यक्ष महेश भाटी, सचिव अनित भाटी, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सहित एओए के सदस्य विक्रम सिंह गुर्जर, अलकेश पाराशर, कविता गुप्ता, आशीष बंसल (ऑर्किड), आशीष बंसल (जिनिया), विनोद कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान निवासियों ने डिस्पेंसरी में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और इसे सोसाइटी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। एओए पदाधिकारियों ने विधायक तेजपाल नागर एवं सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस डिस्पेंसरी के माध्यम से स्थानीय निवासियों को त्वरित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में काफी राहत मिलेगी।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }