Vision Live / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई। जल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत करने वाले निवासियों के घरों में पानी की जांच की, जिसमें सीवर मिश्रण के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
जांच के दौरान केवल एक घर में सप्लाई कनेक्शन की खराबी और एक स्थान पर पाइप लीकेज पाया गया, जिसे जल विभाग ने तुरंत दुरुस्त करा दिया। एहतियातन, शाम की जलापूर्ति के दौरान दोबारा सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।
इंदौर की हालिया घटना को देखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पूरे ग्रेटर नोएडा में रैंडम वाटर टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं। एसीईओ सुनील कुमार सिंह के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा सप्लाई किए जाने वाले सभी क्षेत्रों में जांच स्वयं कराई जाएगी, जबकि बिल्डर व को-ऑपरेटिव सोसाइटियों को जलाशयों की नियमित सफाई, सैंपल जांच और रिपोर्ट जल विभाग में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। औद्योगिक, व्यावसायिक, आईटी और संस्थागत क्षेत्रों में भी जांच होगी।
प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि दूषित जलापूर्ति की स्थिति में तत्काल सूचना दें।
संपर्क नंबर:
वरिष्ठ प्रबंधक जल: 9205691408
प्रबंधक जल: 8937024017
👉 प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश: पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित।