BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर विधानसभा में कांग्रेस की हलचल तेज, डॉ. सतीश शर्मा टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे

 मौहम्मद इल्यास – “दनकौरी” / यीडा सिटी
जेवर विधानसभा–63 की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। जेवर क्षेत्र के किशोरपुर बनवारीवास गांव निवासी, कांग्रेस के पुराने और जमीनी नेता डॉ. सतीश शर्मा को पार्टी का प्रबल टिकट दावेदार माना जा रहा है। लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय डॉ. शर्मा के नाम पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि वे वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से देखते आ रहे हैं और जनता के भरोसे के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि डॉ. शर्मा एक साफ छवि के नेता हैं, जो हमेशा गांव, किसान, युवा और मजदूर वर्ग की आवाज बनते रहे हैं। इसी वजह से क्षेत्र में उन्हें मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है।
किशोरपुर बनवारीवास सहित आसपास के गांवों में लगातार जनसंपर्क और बैठकों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। समर्थकों का मानना है कि यदि पार्टी ने डॉ. सतीश शर्मा पर भरोसा जताया तो जेवर विधानसभा में कांग्रेस एक नई राजनीतिक शुरुआत कर सकती है।
जेवर की राजनीति में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का आधिकारिक फैसला क्या होता है, लेकिन फिलहाल डॉ. सतीश शर्मा का नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।