BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का संगम


गुर्जर समाज के शैक्षणिक संस्थानों में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया
  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता एवं मिहिर भोज आईटीआई कॉलेज (दादरी) में गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और शैक्षणिक प्रेरणा के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किए गए।
शोध संस्थान में राष्ट्रगान संग ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
ग्रेटर नोएडा स्थित अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान के प्रांगण में 26 जनवरी 2026 को ध्वजारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीयगान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को देश के अमर शहीदों के बलिदान, संविधान के मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव योगेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रूपचंद्र मुनीम, सह-सचिव जयकरण भाटी, सदस्य सुखबीर सिंह आर्य, भीम सिंह भाटी, अतर सिंह भाटी, धर्मचंद जी, सत्येंद्र नागर, श्यामवीर भाटी, देवेंद्र टाइगर, हरिपाल भाटी, नितिन सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
तिलपता इंटर कॉलेज में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वीर शहीदों की गाथाओं और स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक व प्रबंधक बलबीर सिंह आर्य, कर्नल मनवीर सिंह, आचार्य दशरथ शास्त्री, सूबेदार भाग मल, महावीर आर्य, प्रधानाचार्य अमरेश चपराना, इंद्रजीत, जिला परिषद सदस्य देव भाटी, ICD कंटेनर के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक शत्रुघ्न कुमार, मनोज, बालचंद नागर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मिहिर भोज आईटीआई कॉलेज दादरी में युवाओं को राष्ट्रसेवा का संदेश
दादरी स्थित मिहिर भोज आईटीआई कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ओमकार नगर, सतवीर भाटी एडवोकेट, सुखबीर सिंह आर्य, संजय, भगत राम, नरेंद्र भाटी, अतर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलकर ही संविधान के सपनों को साकार करना होगा।
एक संदेश – संविधान, शिक्षा और संस्कृति से बनेगा सशक्त भारत
तीनों संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा और संस्कृति के केंद्र ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि नई पीढ़ी को संविधान के मूल्यों से जोड़ने का संकल्प भी था।
🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳