BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा: सीवर जाम और अवैध बस स्टैंड से जनता त्रस्त, किसान एकता (संघ) ने सौंपा ज्ञापन

🔴   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
किसान एकता (संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के निर्देशानुसार, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं महाप्रबंधक (परियोजना अधिकारी) को एक गंभीर मांग पत्र सौंपा। यह ज्ञापन नॉलेज पार्क-4 स्थित अथॉरिटी कार्यालय में डिस्पैच पर रिसीव कराया गया।
🚨 6 महीनों से जाम है कैलाश हॉस्पिटल–परी चौक की मुख्य सीवर लाइन
ज्ञापन में बताया गया कि कैलाश हॉस्पिटल से परी चौक तक की मुख्य सीवर लाइन पिछले लगभग छह महीनों से लगातार जाम है। हालात इतने खराब हैं कि समय-समय पर मैनहोल से गंदा पानी बाहर आ जाता है और बरसात के दौरान सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो जाता है।
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से कैलाश हॉस्पिटल, NIMT हॉस्पिटल, चौधरी बशीर चेची मार्केट, परी चौक स्थित पार्क सहित आसपास के हॉस्टल, कॉलेज, सामाजिक संस्थान और कोचिंग सेंटर प्रभावित हो रहे हैं।
NIMT हॉस्पिटल के पास हर समय सीवर का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
साथ ही सर्विस रोड का खड़ंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और पानी की निकासी संभव नहीं हो पा रही। संगठन का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी इस गंभीर समस्या को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।
🚧 गुर्जर विकास भवन के पास अवैध बस स्टैंड से हर समय जाम
दूसरी बड़ी मांग में बताया गया कि ग्रेटर नोएडा गुर्जर विकास भवन के पास सर्विस रोड पर DTC, प्राइवेट बसों और थ्री-व्हीलरों का अवैध स्टैंड बना दिया गया है, जिससे पूरे दिन भीषण जाम लगा रहता है।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग—छात्र-छात्राएं, बीमार लोग, स्कूल बसें, शॉपिंग करने वाले नागरिक गुजरते हैं। पास में अंसल मॉल, तुगलपुर मार्केट, मेट्रो स्टेशन, एक्सपो मार्ट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, GL बजाज, LIET, GINOT, शारदा, ITS हॉस्पिटल सहित दर्जनों शिक्षण संस्थान व अस्पताल स्थित हैं।
संगठन ने चेताया कि इस अवैध बस स्टैंड के कारण समय की बर्बादी, दुर्घटनाओं और किसी भी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई है, जबकि स्थानीय लोग कई बार विरोध भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
⚠️ चेतावनी: समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने कहा कि किसान एकता (संघ) और समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्राधिकरण से मांग है कि:
मुख्य सीवर लाइन की तत्काल मरम्मत कर स्थायी समाधान किया जाए
जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए
अवैध बस एवं थ्री-व्हीलर स्टैंड को किसी उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के निर्देशानुसार संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की होगी।
👥 मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान तारा भाटी, विनोद नागर, चांद मोहम्मद, रोहित कुमार, मौसम चेची, सीताराम, अमन ठाकुर, बबलू सिंह, बिजेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, अकबर मिस्त्री, चंद्रभान सिंह, गुड्डू चेची, रामकुमार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।