BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर ने भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया स्वागत


 Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और किसानों के हित में संघर्ष को और अधिक मजबूती देने की अपेक्षा जताई।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बिन्नू भाटी का भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के जिला अध्यक्ष के रूप में चयन किसानों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश का किसान गंभीर संकट से जूझ रहा है। महंगी खाद, बीज, डीज़ल और बिजली, आवारा पशुओं की समस्या, फसलों के उचित दाम न मिलना तथा बढ़ता कर्ज किसानों की कमर तोड़ रहा है। ऐसे हालात में किसान संगठनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
दीपक भाटी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी किसान हितों के लिए हर मंच पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिन्नू भाटी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और किसान आंदोलन को नई दिशा देगी। जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हर न्यायोचित आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहेगी।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी ने कहा कि वे स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्राधिकरणों और प्रशासन से वार्ता करेंगे तथा आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही जिले में संगठन को मजबूत कर किसानों की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट, जिला सचिव रमेश वाल्मीकि, व्यापार प्रकोष्ठ से इंद्रेश कुमार, दिनेश कुमार, नरेश मुखिया, श्रुति चौधरी, मुन्ना खान, दीपांशु सोनी, पीयूष जाटव, सन्नी सिंह, सचिन भाटी, रवि कुमार, राज सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए किसान एकता और साझा संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।