BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सेवा से सशक्तिकरण की मिसाल बनी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट


आईडब्ल्यूसी ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा की COV ने बदली ज़िंदगियों की दिशा
   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
आईडब्ल्यूसी ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की आधिकारिक विज़िट (COV) केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी बनकर सामने आई। गुरुकुल के बच्चों के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली का गरिमामय स्वागत क्लब प्रेसिडेंट अमिता सिंह एवं क्लब सदस्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के साथ विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट दीपा गोयल, माला ऋषि, शशी कुमार सहित अन्य डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्लब की ओर से कार्यक्रम में सीनियर मीडिया प्रभारी सरिता गोयल, क्लब की सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली ने क्लब द्वारा किए गए 14 प्रोजेक्ट्स (3 डिस्ट्रिक्ट एवं 11 क्लब प्रोजेक्ट्स) का गहन अवलोकन किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, गुरुकुल में 10 कंप्यूटर स्थापना, कन्याओं के विवाह में सहयोग, बुजुर्गों के लिए चश्मे एवं सुविधाएँ, जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण, महिला सशक्तिकरण प्रोजेक्ट्स, एक बच्ची की कॉलेज शिक्षा एवं तीन वर्षों की फीस सहायता जैसे कार्यों की विशेष सराहना की।
उन्होंने कहा कि आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा का कार्य समाज में स्थायी परिवर्तन की दिशा में अग्रसर है और यह क्लब अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब कार्यों में विशेष सहयोग देने पर वरिष्ठ मीडिया प्रभारी सरिता गोयल के सुपुत्र मुकुल गोयल को क्लब प्रेसिडेंट अमिता सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर क्लब प्रेसिडेंट अमिता सिंह ने सभी अतिथियों, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों, क्लब सदस्यों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से क्लब में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मबल का संचार हुआ है, जो भविष्य में और अधिक सामाजिक कार्यों की प्रेरणा बनेगा।