BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

यश कान्वेंट स्कूल दनकौर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

🎉 Vision Live / दनकौर 
 झाझर रोड स्थित यश कान्वेंट स्कूल, दनकौर के प्रांगण में देश का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती मंजू भाटी द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, शायरी पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों, अभिभावकगणों एवं समाजसेवियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की तथा विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, देश की एकता-अखंडता और युवाओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगणों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।