BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

आदर्श विहार सोसाइटी, चाई-4, ग्रेटर नोएडा में जन सुविधाओं का गंभीर संकट


— मौहम्मद इल्यास “दनकौरी” / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा (चाई-4) स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में मूलभूत जन सुविधाओं के अभाव से सोसाइटीवासी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे रहन-सहन मुश्किल होता जा रहा है।
सोसाइटी की आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि नालियां पूरी तरह अटी हुई हैं और नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियों का गंदा पानी बिल्डिंगों के नीचे रिस रहा है, जिससे भवनों की नींव को खतरा पैदा हो गया है। कई स्थानों पर सीवर चेंबर चौक हैं, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
स्ट्रीट लाइटों की हालत बेहद खराब है, रात के समय अंधेरा रहने से असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। वहीं सोसाइटी की सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जगह-जगह गड्ढे दिखाई देते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने जल दोहन की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। पानी की टंकियों के ढक्कन टूटे हुए हैं और कई जगह वॉल कॉक चोरी हो चुके हैं, जिससे पानी बेकार बह रहा है और जल संकट और गहरा होता जा रहा है।
आरडब्लूए अध्यक्ष प्रमोद प्रधान, महासचिव यशपाल भाटी, उप महासचिव पंकज यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए सभी कार्यों का बोझ सोसाइटीवासियों पर डाल रहा है, जबकि यह उसकी मूल जिम्मेदारी है।
सोसाइटीवासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सड़कों और जल व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }