BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मैथमेटिकल साइंसेज़ में वैश्विक विमर्श का मंच बना शारदा विश्वविद्यालय: प्रो. ए. एच. सिद्दीकी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला–2026

  
 Vision Live / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में 20 जनवरी 2026 को प्रो. ए. एच. सिद्दीकी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला–2026 के छठे स्मृति व्याख्यान का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ए. एच. सिद्दीकी सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च इन एप्लाइड मैथमेटिक्स एंड फिजिक्स (CARAMP), डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस, शारदा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंसेज़ तथा इंडियन सोसाइटी ऑफ इंडस्ट्रियल एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स (ISIAM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. आर. सी. सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके पश्चात वाइस चांसलर प्रो. सिबाराम खारा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में रिसर्च, इनोवेशन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मैथमेटिकल साइंसेज़ की केंद्रीय भूमिका पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय की रिसर्च-ओरिएंटेड अप्रोच को रेखांकित किया।
मुख्य वक्ता प्रो. जी. डी. वीरप्पा गौड़ा, पूर्व डीन टीआईएफआर (बेंगलुरु) एवं वर्तमान में महिंद्रा यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के प्रोफेसर, ने “शेप फ्रॉम शेडिंग में पार्शियल डिफरेंशियल इक्वेशंस के एप्लिकेशंस” विषय पर अत्यंत विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। उन्होंने पार्शियल डिफरेंशियल इक्वेशंस और न्यूमेरिकल एनालिसिस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर आधारित अपने शोध अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे ये तकनीकें आधुनिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और तकनीक के जटिल प्रश्नों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस ऑनलाइन व्याख्यान में भारत एवं विदेशों से लगभग 200 शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. भुवनेश कुमार (डीन रिसर्च), प्रो. कलीमुद्दीन (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) तथा प्रो. रेने लोज़ी (फ्रांस) सहित कई ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. खुर्शीद आलम, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस एवं कोऑर्डिनेटर, CARAMP ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह स्मृति व्याख्यान श्रृंखला शारदा विश्वविद्यालय की वैश्विक अकादमिक दृष्टि, रिसर्च उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त रूप से दर्शाती है।