BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया नववर्ष–2026 मिलन समारोह

मौहम्मद इल्यास “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर
दनकौर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष–2026 मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर दनकौर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष वीरपाल नागर (वीरू) ने उपस्थित जनसमूह को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां और विचारधारा गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के हितों की रक्षा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और सक्रियता से करें।
कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-जोल के साथ प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे समारोह में आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
मिलन समारोह में प्रमुख रूप से किसान नेता पवन खटाना, अनित नागर, अनित कसाना, ओमवीर प्रधान (बागपुर), नीरज सरपंच (नवादा), दीपक शर्मा, यशपाल भाटी, कृषांत भाटी (लड़पुरा), कु. सपना नागर, कृष्णा भाटी सहित समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नववर्ष में सामाजिक समरसता, किसानों के अधिकार और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।