BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025–26 की शीतकालीन कार्यशाला का भव्य समापन

    Vision Live / ग्रेटर नोएडा 
 एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान (Girl Empowerment Mission – GEM) 2025–26 के अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला का 9 जनवरी 2026 को केंद्रीय विद्यालय, एनटीपीसी दादरी टाउनशिप में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समापन समारोह में ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अंजली आनंद, अध्यक्षा (जागृति समाज) सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जागृति समाज की सदस्याएँ तथा परियोजना प्रभावित ग्रामों के 12 सरकारी विद्यालयों से चयनित 108 बालिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यशाला के दौरान बालिकाओं को शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ मार्शल आर्ट, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, लैंगिक संवेदनशीलता एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए ए.के. मिश्र ने कहा कि एनटीपीसी दादरी समाज के समावेशी विकास एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए GEM जैसी पहलों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा सीखे गए मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।