BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ब्रेकिंग न्यूज़:-- ओमिक्रोन-2 में चोरों का दुस्साहस, थार कार के पहिए चोरी


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | दादरी 🚨
ओमिक्रोन-2 में चोरों का दुस्साहस, थार कार के पहिए चोरी
बाउंड्री वॉल कूदकर सेक्टर में घुसे चोर, लोगों के जागने पर फरार
फेंसिंग न होने से बढ़ा अपराध का खतरा, प्राधिकरण से सुरक्षा की मांग
 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। रविवार, 4 जनवरी 2025 की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच दो अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
चोर बाउंड्री वॉल कूदकर सेक्टर में दाखिल हुए और सी-199 के सामने खड़ी थार कार के दोनों पहिए खोलकर चोरी कर ले गए। यह कार महेश पाल सिंह की बताई जा रही है।
इसी दौरान कार के शीशे टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। लोगों को अपनी ओर आता देख चोर मौके से भागने लगे। शोर बढ़ने पर चोर सेक्टर के बाहर सड़क पर खड़ी अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पीड़ित के भाई मनीष कुशवाहा ने विजन लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद थाना दादरी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
शिकायत के आधार पर थाना दादरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फेंसिंग न होना बना बड़ी सुरक्षा चूक
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल पर फेंसिंग न होने के कारण असामाजिक तत्व आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे पहले भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सेक्टरवासियों में रोष और भय का माहौल है।
📢 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सीधी मांग
सेक्टरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि
➡️ बाउंड्री वॉल पर शीघ्र फेंसिंग लगवाई जाए
➡️ रात में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए
➡️ चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने प्रशासन और प्राधिकरण के लिए गंभीर चेतावनी जारी कर दी है।