BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान एकता संघ ने यमुना प्राधिकरण में ओएसडी को सौंपा ज्ञापन, 16 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

Vision Live/ यीडा सिटी
किसान एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा) विक्रम नागर के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में ओएसडी शैलेन्द्र सिंह को किसानों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने किसानों की आबादी निस्तारण, यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना में 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा एवं 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने, स्थानीय युवाओं को निजी एवं औद्योगिक कंपनियों में 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने, तथा सभी भूमि अधिग्रहण मामलों में भूमि अधिग्रहण अधिनियम–2013 को लागू करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।
किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी 16 फरवरी से यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण बैसला, पंडित प्रमोद शर्मा, विक्रम नागर, पप्पे नागर, राजसिंह ठेकेदार, जगदीश शर्मा, उम्मेद एडवोकेट, जीतन नागर, सोनू मावी, अकरम खान, दीपू सैनी, राकेश सैनी, गुड्डू नागर, संजय सैनी, राजेन्द्र नागर, शब्बीर सैफी, डॉ. इमरान खान, डॉ. इरफान खान, सतवीर भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।