BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विशाल हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा का संदेश देगा आयोजन


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
हिंदू वरिष्ठ समाज के दिशा-निर्देशन एवं हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी के मार्गदर्शन में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरसता की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्र सेवा के लिए समाज को एकजुट करना है।
समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को एक सूत्र में बाँधने, भारत माता की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने और राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही इस आयोजन की मूल भावना है।
हिंदू सम्मेलन समिति के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में सर्व हिंदू समाज के लगभग 5000 लोगों की सहभागिता का अनुमान है। आसपास के सेक्टरों सहित पूरे नगर से लोगों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में देश और प्रदेश स्तर के वक्ता अपने विचारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने और एकता का संदेश देने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब पूरा भारतवर्ष विकास और गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में यह दिव्य सम्मेलन समाज और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा तथा सर्व हिंदू समाज को एक मंच पर लाने का कार्य करेगा। इस सम्मेलन में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने समाज और राष्ट्र के प्रति गर्व की अनुभूति करेगा।
इस अवसर पर जीत सिंह, ज्ञानवीर पहलवान, सुरेश पचौरी, बलराज हुड्डा, सूरत नागर, अजय भाटी, समस्त RWA टीम, सुखराम वर्मा, देवेंद्र कसाना, रोशनी सिंह, ज्ञान सिंह, मोहित, सुजीत तिवारी, गौरव नागर, नीतीश, संजीव, मनोज, प्रमोद ठाकुर, विवेक राजपूत, श्याम रावत, अल्का खोका, अभिषेक, सत्येंद्र यादव, अरविंद, उर्मिला शर्मा, नीलम तोमर, अविनाश पांडे, जितेंद्र बंसल, राजकुमार, संतोष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।