BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

**SIR विशेष पुनरीक्षण को लेकर जेवर व जहांगीरपुर में विधायक धीरेन्द्र सिंह की बैठकें


योग्य मतदाता का नाम न छूटे, कार्यकर्ताओं को दिए स्पष्ट निर्देश**

   Vision Live  / जेवर
जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने कस्बा जेवर और जहांगीरपुर में स्थानीय नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन कर Special Intensive Revision (SIR) – विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठकों में उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी जिम्मेदारों को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “BLO साथियों का मनोबल बढ़ाना बेहद जरूरी है। उनकी निष्ठा और परिश्रम ही यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक मतदाता तक सही और समय पर जानकारी पहुंचे। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जाएगा और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहने पाए, यह कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

विधायक ने कहा कि “मतदाता सूची पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर योग्य नागरिक का नाम सूची में दर्ज हो—यह हम सभी की साझा प्रतिबद्धता है।”

बैठक के दौरान कस्बों के वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे, वहीं विधायक ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया।