BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अनिता चौधरी के RLD प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) बनने पर भव्य स्वागत समारोह

   Vision Live / गौतमबुद्धनगर

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव अनिता चौधरी के सम्मान में जिला कार्यालय, गौतमबुद्धनगर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परम श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक—गरीब, मजदूर, कमेरा और किसान वर्ग के मसीहा—की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका अत्री, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर जनार्दन भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला, हरबीर तालान, जोगिंद्र तालान, रुवि जादौन, बिनोद चौधरी, रिंकू चौधरी, रिजवाना, फकरु, कोटिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण को गति देने तथा चौधरी चरण सिंह की किसान-मजदूर हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।