BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ‘QUIZ WHIZ' –2025’ का भव्य आयोजन

  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में ‘QUIZ WHIZ' –2025’ (इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में 30 से अधिक विद्यालयों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत उपाध्याय, एसीपी–1, ग्रेटर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) तथा विशिष्ट अतिथि अजय भाटिया, अतिरिक्त महानिरीक्षक (कारागार), दिल्ली (सेवानिवृत्त) रहे।

कार्यक्रम की विशेषताएं

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया गया था, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया।

विजेताओं की घोषणा

ग्रैंड फिनाले ‘‘QUIZ WHIZ' –2025’ में प्रथम विजेता टीम भरत राम ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा रही, जिन्हें ₹15,000/- का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय विजेता टीम प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा रही, जिन्हें ₹10,000/- का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। तृतीय विजेता टीम रामईश इंटरनेशनल स्कूल रही, जिन्हें ₹5,000/- का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन विद्यालयों के प्रतिभागियों को ₹2,100/- (प्रति विद्यालय) की प्रेरणा पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इनमें आर्यवर्त स्कूल, धरम पब्लिक स्कूल और मिहिर भोज इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा।

आभार

कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर. पी. चड्डा (चेयरमैन, आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप) एवं सोहेल चड्डा (वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप) ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।