BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज में अटल जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी, राष्ट्रनिर्माण के आदर्शों को किया गया नमन


 Vision Live  / दनकौर
श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में मंगलवार को भारत रत्न, प्रख्यात कवि, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, प्रो. नगेन्द्र कुमार (एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद) एवं प्रो. सुबोध कुमार राणा (एम.एम. कॉलेज, मोदीनगर) द्वारा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ, राष्ट्रवादी चिंतन के प्रतीक एवं संवेदनशील कवि भी थे।
इस अवसर पर अटल जी की अमर पंक्तियाँ—
“हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा…”
का भावपूर्ण स्मरण किया गया, जिसने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ किया।
प्रो. नगेन्द्र कुमार एवं प्रो. सुबोध कुमार राणा ने अटल जी के सुशासन, राष्ट्रीय एकता, विदेश नीति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विचारधारा पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, भाषण एवं विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम प्रेरणादायक बन गया।
कॉलेज परिवार ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, नैतिकता एवं सेवा भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।