BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शारदा विश्वविद्यालय स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनलहॉस्पिटल एकादश बनी विजेता, रजिस्ट्रार एकादश उपविजेता

  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित टी-10 स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। फाइनल में हॉस्पिटल एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजिस्ट्रार एकादश को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉस्पिटल एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. अंकुर ने 24 रन और राहुल नागर ने 19 रनों की अहम पारी खेली। रजिस्ट्रार एकादश की ओर से तेजस और अश्विनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजिस्ट्रार एकादश की टीम दबाव में नजर आई और 10 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 66 रन ही बना सकी। हॉस्पिटल एकादश के गेंदबाज तौफीक मलिक ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए।
मैच में ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हॉस्पिटल एकादश के कप्तान डॉ. अंकुर को 2 विकेट और 24 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर रजिस्ट्रार एकादश के कप्तान डॉ. विवेक गुप्ता को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया, हालांकि उनकी टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर वाई.के. गुप्ता ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि शारदा विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है, चाहे वह शैक्षणिक कार्य हों या खेल गतिविधियां।
कार्यक्रम में डीन छात्र कल्याण डॉ. प्रमोद कुमार, निदेशक स्पोर्ट्स एवं मानव संसाधन विभाग द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।