BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन




 Vision Live / गौतमबुद्धनगर

विश्वविख्यात मूर्तिकार और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार के निधन पर कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निवास स्थान सेक्टर-19 नोएडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

राम वनजी सुतार एक महान कलाकार थे जिन्होंने अपनी मूर्तिकला से देश को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (1999) और पद्म भूषण (2016) से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया था।
उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल थे।

राम वनजी सुतार का निधन न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी बनाई गई मूर्तियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।